लोगों की राय

लेखक:

सरुप ध्रुव

जन्म : 1948, अहमदाबाद में।

शिक्षा : सेंट ज़ेवियर्स, अहमदाबाद से स्नातक; गुजरात विश्वविद्यालय से भाषाविज्ञान और गुजराती में अनुस्नातक; गुजरात विद्यापीठ से पी-एच.डी.; लोकवार्ता में मोटीफ़ का अध्ययन।

स्वतंत्र लेखिका, संस्कृतिकर्मी और कवयित्री।

चार काव्यसंग्रह प्रकाशित :

1. मारा हाथ नी वात (मेरे हाथ की बात) - 1982

2. सळगती हवाओ (सुलगती हवाएँ) - 1995, (दोनों संग्रह गुजराती साहित्य परिषद द्वारा पुरस्कृत)

3. सहियारा सूरज नी खोज मां (साझे सूरज की खोज में) 2003

4. हस्तक्षेप - 2003

शोध एवं आलोचना :

1. सर्जक चेतना : प्रश्नो अने पड़कार (1998)

2. हीरनो हींचको (रेशमी झूला) - गुजराती लोकगीतों का विश्लेषण (1999)

नाटक : संवेदन सांस्कृतिक मंच से 1983 से जुड़ाव है। कई नुक्कड़-नाटक और मंचीय नाटकों का लेखन किया है। जैसे

1. राजपरिवर्तन (मृच्छकटिकम्-का नवसंस्करण) - 1986 (गुजराती)।

2. मारीच-संवाद (बांगला नाटक का रूपांतरण) - 1987 (गुजराती)।

3. सुनो ! नदी क्या कहती है - 2004 (हिन्दी)।

4. घर - 2005 (हिन्दी)।

5. मेगासिटी में मच गया शोर - 2006 (गुजराती - हिन्दी)।

6. ताणो वाणो (तानाबाना) - 2006 (गुजराती)।

7. ऐसा क्यों ? - 2007 (हिन्दी)।

8. हम - 2008 (हिन्दी)।

9. घिरे हैं हम सवाल से - 2009 (हिन्दी)। (सभी नाटक अप्रकाशित पर मंचित हैं)।

सम्मान : 2008 में ह्यूमन राईट्स वॉच की ओर से हेलमेन-हेम्मिट एवॉर्ड फ़ॉर करेजियस राईटिंगसे सम्मानित।

पता : 4, ललितकुंज सोसायटी, विभाग-1,

नवरंगपुरा, अहमदाबाद-380 009

गुजरात

ई-मेलः saroop_dhruv@yahoo.co.in

उम्मीद होगी कोई

सरुप ध्रुव

मूल्य: Rs. 175

गुजरात की 2002-2006 की सामाजिक स्थितियों का विवेचन   आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|